गरियाबंद स्थित कांग्रेस भवन में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा संकल्प के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादा खिलाफी दिवस और किसान धोखा दिवस के रूप में मनाते हुए पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जनक ध्रुव, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

वार्ता में विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से पीएससी परीक्षा एवं साक्षात्कार प्रक्रिया में पारदर्शिता, अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से जुड़े प्रश्न तथा 1:3 के अनुपात में साक्षात्कार के नियम के पालन की मांग शामिल रही।

इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से जुड़े विषय, जीएसटी, नोटबंदी तथा छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न जनप्रतिबद्धताओं को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए गए।पीएससी से संबंधित मांगों में इंटरव्यू स्थगित करने, अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं को साक्षात्कार से पहले सार्वजनिक करने, अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों की कॉपियां उपलब्ध कराने, मूल्यांकन के मानदंड तय करने तथा उत्तर-पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back