
*गरियाबंद, 18 सितंबर 2026*
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल के तहत जिले में विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विद्यार्थियों ने विकसित भारत, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार और कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। बच्चों ने विकसित भारत और प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 25 वर्षों के सेवाकाल में किये गये कार्यों को आकर्षक ड्राइंग के माध्यम से दर्शाया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राजिम विधायक श्री रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
*सांसद ने कहा – लक्ष्य निर्धारित कर करें कड़ी मेहनत*
महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने और समय का सदुपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, रक्षा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और विकसित भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और विकसित भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
*कलेक्टर ने कहा – लक्ष्य के प्रति चट्टान की तरह मजबूत रहें
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विद्यार्थियों को रुचि के क्षेत्र की पहचान कर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और चट्टान की तकार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
