आज जिला पंचायत कार्यालय, गरियाबंद में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधानसभा विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप एवं जिला कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा पर सार्थक चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back