(बलरामपुर):हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान संभाग सामरी की सीएसआर हेड कल्पना दास के नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके कार्यभार संभालने के बाद सीएसआर गतिविधियों में उल्लेखनीय तेजी आई है, जिससे लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।हाल ही में करौंधा हाई स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों को मानव शरीर, विज्ञान मॉडल एवं प्रयोगशाला उपकरणों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच और सीखने की क्षमता को बढ़ावा मिला। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।वहीं दूसरी ओर, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ गांवों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयों का वितरण एवं चिकित्सकीय परामर्श भी नियमित रूप से दिया जा रहा है। इस सेवा से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि “जब से कल्पना दास जी ने सीएसआर की जिम्मेदारी संभाली है, तब से शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उनके सरल व्यवहार और जनसेवा की भावना के कारण लोगों का उनके प्रति विश्वास और जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है।”स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी प्रकार समाजहित में कार्य जारी रहे, तो आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। हिंडाल्को की यह सामाजिक पहल ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back