
*देवभोग, गरियाबंद*
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाना भी अब आम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। ग्राम पंचायत धौराकोट के 56 वर्षीय *दुर्योधन साहू* पिछले 5 महीने से आवास की दूसरी किस्त के लिए जनपद पंचायत देवभोग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली।
*आधा घर बनाकर कर्ज में डूबे दुर्योधन*दुर्योधन साहू को आवास योजना में मकान स्वीकृत हुआ था। चोकट लेवल का काम पूरा होने के बाद उन्हें दूसरी किस्त मिलनी थी। दुर्योधन का कहना है कि _”मैंने अपना सोना बेच दिया और आधा कर्जा लेकर घर बनाया। सोचा था दूसरी किस्त आ जाएगी तो काम पूरा हो जाएगा, लेकिन 5 महीने से किस्त अटकी पड़ी है।”_ पैसों के अभाव में मकान का काम भी अधूरा पड़ा है।
*जनपद के चक्कर, नहीं हो रहा समाधान*दूसरी किस्त के लिए दुर्योधन लगातार जनपद पंचायत देवभोग जा रहे हैं। आरोप है कि वहां उन्हें इधर-उधर घुमाया जा रहा है। दुर्योधन ने बताया _”जनपद जाते हूं तो बोलते हैं वहां जाओ, वहां जाते हूं तो बोलते हैं यहां जाओ। कोई सुनने वाला नहीं है।
“_ *क्या है नियम*PMAY-G के तहत चोकट लेवल पूरा होने के बाद लाभार्थी को दूसरी किस्त जारी की जाती है। लेकिन पोर्टल या वेरिफिकेशन में अटकने के कारण कई हितग्राहियों की किस्तें लटक रही हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्योधन साहू सहित ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों की लंबित किस्तें जल्द जारी की जाएं ताकि वे अपना अधूरा मकान पूरा कर सके
