57 मतों में 46 वोट हासिल कर विरोधियों को किया चारों खाने चित, अधिवक्ता संघ में नई टीम का गठन

डोलकुमार निषाद@डभरा-: अधिवक्ता संघ डभरा के चुनाव में इस बार मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश देते हुए अधिवक्ता संतोष कुमार चन्द्रा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से पराजित करते हुए अधिवक्ता संघ की कमान अपने हाथों में ले ली।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी पेश की थी। कुल 60 मतदाताओं में से 57 अधिवक्ताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया।

मतगणना के बाद घोषित परिणामों में संतोष कुमार चन्द्रा को सर्वाधिक 46 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी धनंजय कहरा को 08 मत, हसीन मोहम्मद को 01 मत प्राप्त हुआ, जबकि घासीलाल पटेल अपना खाता भी नहीं खोल सके। चुनाव में 02 मत निरस्त घोषित किए गए।

संतोष कुमार चन्द्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 38 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अधिवक्ता संघ डभरा के चुनावी इतिहास में एक मजबूत और स्पष्ट जनादेश हासिल किया।

इन पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन
अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें–

उपाध्यक्ष – रामकुमार पटेल (निर्विरोध)
महिला उपाध्यक्ष – श्रीमती लता चन्द्रा (निर्विरोध)
सचिव – खोभराम पटेल (निर्विरोध)
कोषाध्यक्ष – घनश्याम साहू (निर्विरोध)
सहसचिव – अनुष्का साहू (निर्विरोध)
ग्रंथपाल – धनेश्वर पटेल (निर्वाचित)
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव – अंजू (निर्विरोध) चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ता परिसर में समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार चन्द्रा को सहयोगियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ के हितों और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back