**गरियाबंद* भारतीय जनता पार्टी ने देवभोग क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन में अहम पद दिए हैं। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए देवभोग के 2 नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

*किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी*1

. *देशबंधु नायक* – जिला पंचायत सभापति, को *पंचायत प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, गरियाबंद* नियुक्त किया गया है।

. 2*सुशील यादव* – नगर पंचायत उपाध्यक्ष, देवभोग को *नगरी निकाय का जिला संयोजक, गरियाबंद* की जिम्मेदारी दी गई है।

*संगठन को मिलेगी मजबूती*भाजपा जिला नेतृत्व का कहना है कि देवभोग क्षेत्र में जमीनी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए इन नियुक्तियों को किया गया है।

पार्टी को उम्मीद है कि नए पदाधिकारियों के आने से पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर भाजपा और मजबूत होगी।दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।नियुक्ति की खबर से देवभोग के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back