डोलकुमार निषाद@सक्ती/चंद्रपुर-: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसका असर हीरापुर नाले में भी साफ दिखाई देने लगा है, जहां पानी का बहाव तेज हो गया है। हालांकि फिलहाल पानी सड़क तक नहीं पहुंचा है, लेकिन जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई है।

हैरानी की बात यह है कि तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नाले के भीतर उतरकर मछली पकड़ते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो नाले का पानी सड़क तक पहुंच सकता है और आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से समय रहते सुरक्षा इंतजाम करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और लोगों को नदी-नालों के पास जाने से रोकने की मांग की है।

समाजसेवी अजीत पांडेय ने कहा, “बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को पहले से तैयारी करनी चाहिए। अभी से सतर्कता बरती गई तो किसी बड़े हादसे को टाला जा सकता है। मेरी सभी नागरिकों से अपील है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों से दूर रहें और जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचें। सुरक्षा सबसे पहले है।”

प्रशासन की अपील: अनावश्य रूप से नदी-नालों के पास न जाएं और तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें,,,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back