सक्ती | युवा नेतृत्व और संगठनात्मक सक्रियता के लिए पहचान बनाने वाले कांग्रेस नेता एकलव्य चंद्रा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। छात्र राजनीति से लेकर जिला स्तर तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाया है।
एकलव्य चंद्रा ने वर्ष 2011 में एनएसयूआई के माध्यम से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-04 से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ आईटी सेल एवं सोशल मीडिया, जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी, संगठन के प्रति समर्पण तथा युवाओं के बीच मजबूत जनसंपर्क को उनकी प्रमुख विशेषताओं के रूप में देखा जाता है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रिय उपस्थिति के कारण उन्हें युवा कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठनात्मक अनुभव, तकनीकी समझ और युवाओं से जुड़ाव के कारण एकलव्य चंद्रा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए एक सशक्त विकल्प साबित हो सकते हैं।
इस संबंध में एकलव्य चंद्रा ने कहा कि संगठन द्वारा जिम्मेदारी मिलने पर वे युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने, कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय, किसान-मजदूर हित और युवाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
जिले के कई युवा नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल सकती है, जिससे आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
