डोलकुमार निषाद@डभरा/हरदी/चंद्रपुर।
चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय जननेता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने हरदी स्थित महानदी सदन में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे परिवारजनों, वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों से सौजन्य भेंट कर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक, विकास एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संवाद स्थापित कर कई समस्याओं का तत्काल निराकरण करवाया, वहीं शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

महानदी सदन में आयोजित इस आत्मीय मुलाकात में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठजनों एवं ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपना स्नेह, विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।


इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि, “जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं विश्वास मुझे सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।”
उन्होंने उपस्थित सभी परिवारजनों, वरिष्ठ नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
