सक्ती @hemant-jaiswal :- क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल, परसदा में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इससे आयुष्मान कार्डधारी जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हो सकेंगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है।

अस्पताल प्रबंधक अनुज साहू ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारी मरीज अब विभिन्न बीमारियों के उपचार, जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ योजना के अंतर्गत प्राप्त कर सकेंगे। इससे ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।वहीं क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत उपचार सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई है।

वही ईलाज कराने आये सतानंद जायसवाल ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से ईलाज प्रारंभ होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी तथा उपचार पर होने वाले खर्च का बोझ कम होगा।

अस्पताल प्रबंधन ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने आयुष्मान कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अस्पताल पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। योजना के संचालन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back