शादी का झाँसा, प्यार के वादे और नाबालिग से शोषण… सोशल मीडिया की दोस्ती ने एक और युवक को पहुंचाया जेल

डोलकुमार निषाद सक्ती विशेष समाचार

आज के सोशल मीडिया वाले दौर में “Hi-Hello”, “I Love You” और “तुमसे ही शादी करूंगा” जैसे मीठे शब्द कई बार जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन जाते हैं। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार और शादी के वादों का एक मामला अब सीधे जेल की सलाखों तक पहुँच गया।

सक्ती जिले में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर एक नाबालिग बालिका को शादी का झाँसा देकर कथित रूप से लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अभिषेक केवट (27 वर्ष) निवासी ग्राम पोता थाना मालखरौदा के रूप में हुई है। मामला वर्ष 2024 से शुरू हुआ, जब इंस्टाग्राम की चैटिंग धीरे-धीरे भरोसे और फिर कथित अपराध में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद शादी का झाँसा देकर संबंध बनाए और बाद में विवाद होने पर जान से मारने की धमकी तक दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
समाज के लिए संदेश”
आज के युवाओं के लिए यह घटना एक बड़ा सबक है। सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती कोई फ़िल्मी स्क्रिप्ट नहीं होती, जहाँ “I Love You” बोलते ही सब सही हो जाए। खासकर नाबालिगों से जुड़ा कोई भी गलत कदम सीधे कानून की गिरफ्त में पहुँचा सकता है।

“Instagram का प्यार, अगर जिम्मेदारी और कानून की सीमा भूल जाए… तो DP बदलने से पहले जिंदगी की लोकेशन जेल भी हो सकती है।”

युवाओं को चाहिए कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी से करें, झूठे वादों, भावनात्मक दबाव और गैरकानूनी रिश्तों से दूर रहें। कानून अब चैट से लेकर कॉल रिकॉर्ड तक सब देखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back