डोलकुमार निषाद@डभरा/सक्ती-: प्यार, वादे और शादी के सपनों की कहानी तब पुलिस थाने पहुंच गई, जब एक युवती ने आरोप लगाया कि शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए, लेकिन वक्त आने पर जनाब ने शादी से ही किनारा कर लिया। मामला थाना डभरा पहुंचा और फिर पुलिस ने भी “दिलफेंक बाबू” को ज्यादा वक्त नहीं दिया — महज 4 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

थाना डभरा में दर्ज अपराध क्रमांक 190/26 धारा 69 बीएनएस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अशोक कुमार चौहान (26 वर्ष), निवासी जेलपारा रायगढ़ से उसकी जान-पहचान 27 जनवरी 2026 से हुई थी। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को चंद्रपुर क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां कथित रूप से उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद 30 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल सक्ती भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक चंद्राकला सोन, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक शैलेंद्र देवांगन, जोगेश राठौर एवं एकेश्वर चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शादी के वादे में ‘लाइफटाइम प्लान’ दिखाने वाले साहब, आखिरकार पुलिस की ‘फास्ट डिलीवरी सर्विस’ में सीधे जेल पहुंच गए!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back