डोलकुमार निषाद/डभरा-चंद्रपुर :- में एक बार फिर शिक्षा का स्तर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम स्कूल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इस बार का रिजल्ट सिर्फ “अच्छा” नहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। 19 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन मिलकर असंभव को भी संभव बना सकते हैं। वहीं 14 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में 95 से अधिक अंक लाकर टॉपर्स की नई लिस्ट तैयार कर दी।

इस सफलता के पीछे केवल छात्रों की मेहनत ही नहीं, बल्कि स्कूल की सिस्टमैटिक तैयारी और रणनीति भी रही। प्राचार्य विनोद पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों ने हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया, उनकी कमजोरियों को चिन्हित कर विशेष कक्षाएं संचालित कीं और निरंतर मार्गदर्शन दिया। यही कारण है कि परिणाम इतने प्रभावशाली बनकर सामने आया।

इस उपलब्धि पर समलाई बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने भी विद्यालय परिवार की खुलकर सराहना की और इसे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि यह सफलता केवल अंक नहीं, बल्कि एक मजबूत शैक्षणिक संस्कृति का प्रमाण है।

छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को देते हुए कहा कि स्कूल ने उन्हें सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन के मूल्यों की सीख दी, जो आगे की राह में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
सरस्वती अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिर्फ रिजल्ट नहीं दे रहा, बल्कि चंद्रपुर में “टैलेंट की नई पहचान” गढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back