डोलकुमार निषाद@डभरा: कर्मा माता जयंती के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ डभरा एवं इकाई द्वारा घोघरी रोड स्थित कृष्णा पैलेस में 15 अप्रैल दिन बुधवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसे साहू समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी, वहीं समाज की एकता और संगठन की ताकत का भी प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।

बड़े नेताओं की मौजूदगी से बढ़ेगा कार्यक्रम का कद.
इस भव्य आयोजन में
➡️ विधायक संदीप साहू, कसडोल विधानसभा क्षेत्र
➡️ विधायक रामकुमार यादव,चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
वहीं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मेघाराम साहू , पूर्व विधायक खिलावन साहू,नगर पंचायत डभरा अध्यक्ष दीपक कवलधर साहू , जिला पंचायत सदस्य शांति ताराचंद साहू एवं सरोज डनसेना मौजूद रहेंगे

🚩 सुबह 9 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा से होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद कृष्णा पैलेस, डभरा में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

सैकड़ों पदाधिकारी और समाजसेवी होंगे शामिल..
इस आयोजन में जिला एवं तहसील स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी, समाजसेवी एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसे साहू समाज की एकजुटता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

समस्त परिक्षेत्र एवं तहसील साहू संघ को आयोजन की जिम्मेदारी..
इस भव्य आयोजन के आयोजक ताराचंद साहू (अध्यक्ष-तहसील साहू संघ डभरा) हैं, जो समस्त परिक्षेत्र डभरा एवं तहसील साहू संघ, जिला सक्ती के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back