मुंगेली// भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुंगेली भाजपा नगर मंडल द्वारा आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर संगठन के मूल मंत्र “राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और सेवा” को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ गिरीश शुक्ला, प्रेम आर्य,लोकनाथ सिंह ,राजेंद्र वैष्णव, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, संजय वर्मा, राणा सिंह, रामशरण यादव, होरी लाल,वैभव ताम्रकार,और रमेश बुनकर श्वेता सोनी,अंजना जायसवाल, गायत्री भोई,यशोदा यादव, कोटू दादवानी,विनोद श्रीवास,शंकर देवांगन, शैलेन्द्र यादव,सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी देखने को मिली। नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, महामंत्री मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह, विजय यादव, अनूप जैन और कार्यक्रम प्रभारी सुनील पाठक सहित वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं नगर मंडल के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों और कार्यों के दम पर देश की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
