
देवभोग (गरियाबंद): गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में इन दिनों खाद्य सुरक्षा नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय होटलों और जलपान गृहों में धड़ल्ले से समाचार पत्रों (न्यूज पेपर) पर नाश्ता परोसा जा रहा है, जो सीधे तौर पर आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ है। हैरत की बात यह है कि यह सब शासन और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।युवा नेता ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चाइस गंभीर मुद्दे को लेकर स्थानीय युवा नेता कन्हैया मांझी ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। मांझी ने स्पष्ट कहा कि होटलों में गरम नाश्ता न्यूज पेपर पर देना “धीमे जहर” के समान है। अखबार की स्याही में मौजूद हानिकारक रसायन कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बनते हैं।होटल संचालकों को गुहार और प्रशासन को चेतावनीकन्हैया मांझी ने क्षेत्र के सभी होटल संचालकों से विनम्र अपील (गुहार) की है कि वे ग्राहकों को स्टील की प्लेट, पत्तल या बटर पेपर पर ही नाश्ता परोसें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि होटल संचालक अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं और प्रशासन की लापरवाही जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में इसकी लिखित शिकायत उच्च स्तर पर शासन-प्रशासन से की जाएगी और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मांझी ने नियम विचार बताए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, किसी भी खाद्य पदार्थ को अखबार में लपेटना या परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके उल्लंघन पर भारी जुर्माने और दुकान सील करने का प्रावधान है। देवभोग की जनता अब प्रशासन से यह उम्मीद कर रही है कि वे कुंभकर्णी नींद से जागें और जनहित में इन होटलों पर औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई करें।
