डोलकुमार निषाद @

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी बालोद में संगठनात्मक विस्तार के तहत संतोष निषाद को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

नवनियुक्त जिला सचिव संतोष निषाद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसके लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकगणों द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का वे हर संभव प्रयास करेंगे।

संतोष निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग और मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा, ऐसी उन्हें पूरी आशा है।

नवनियुक्त जिला सचिव संतोष निषाद ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए उनका नमन, प्रणाम और साधुवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी के हित में वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back