डोलकुमार निषाद@डभरा
सक्ति जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कवलझार पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल को अवगत कराया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल करते हुए नया सबमर्सिबल पंप उपलब्ध कराया, जिससे गांव में पानी की सुविधा बहाल हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पेयजल की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत मिलते ही कमल पटेल द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई की गई।नया सबमर्सिबल पंप लगाए जाने से अब गांव के लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह संवेदनशीलता दिखाई जाएगी।
