
*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित: सुरेश बीसी, तुलसी निधि और विजय बीसी को मिली मंडल की जिम्मेदारी*
गरियाबंद :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत जिले के विभिन्न मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए देवभोग मंडल: सुरेश बीसी को देवभोग मंडल का पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।गोहरापदर मंडल: तुलसी निधि को गोहरापदर मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। झाखरपारा मंडल: विजय बीसी को झाखरपारा मंडल का पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।इन नियुक्तियों के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि नई टीम के आने से पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। नवनियुक्त अध्यक्षों ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। आने वाले समय में ये पदाधिकारी मंडल स्तर पर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
