डोलकुमार निषाद@डभरा:- नगर में होली के पूर्व रंगारंग आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। 1 मार्च 2026 को कृष्णा पैलेस डभरा में “सभ्य होली – भव्य होली” थीम पर प्री होली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध अभिनेत्री आकांक्षा बंजारे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के निर्देशक दीपक कँवलधर साहू (अध्यक्ष, नगर पंचायत डभरा) के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की जिम्मेदारी NextGen Event टीम द्वारा संभाली जा रही है, जिसमें विनय अजय (VK Photography), मिथलेश साहू (The Dabhara Creators) एवं सुषिल टंडन (Music Producer) प्रमुख रूप से जुड़े हुए हैं।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में फ्री रंगों की किट्स, डीजे म्यूजिक, लाइव एंटरटेनमेंट, फोम पार्टी, आकर्षक सेल्फी पॉइंट और विभिन्न फूड स्टॉल की व्यवस्था रहेगी।

आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पास एवं जानकारी के लिए 8305948974, 9301107872, 9131650422 एवं 7880275134 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह आयोजन डभरा में होली के उत्साह को और भी रंगीन और यादगार बनाने का प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back