गरियाबंद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (ग्राम विकास गतिविधि – आरोग्य संस्थानम्) एवं सुदर्शन जन सेवा के तत्वावधान में आगामी 27 फरवरी को एक दिवसीय भव्य ‘निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।
शिविर में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र यादव, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. अभिनव अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना अग्रवाल अपनी सेवाएँ देंगे। इस शिविर की विशेषता यह है कि इसमें शरीर के पाँच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) के संतुलन द्वारा असाध्य रोगों जैसे सायटिका, मधुमेह, थायरॉइड, और त्वचा रोगों का उपचार किया जाएगा। श्री देवेंद्र जी एवं डॉ. पूरन सिन्हा से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ लेवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back