


बलरामपुर। कुसमी विकासखंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कुसमी ब्लॉक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इसके बाद कांग्रेस के स्थापना दिवस की खुशियों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं।इस आयोजन में कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी की भूमिका और महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस स्थापना दिवस मौजूद रहे राजेंद्र भगत नगरपंचायत अध्यक्ष, हरिश मिश्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पुर्णिमा सेमरिया प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव,वेदांत भारती युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव, सदाम खान पंकज दुबे पुर्व पार्सद, मुजसम नजर, सोनू अली, रशीद आलम, संतोष इंजीनियर कांग्रेस ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
