सक्ती @hemant-jaiswal:- पीएम श्री स्कुल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में 08/03/25 से 15/03/25 तक आयोजित विश्व महिला दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया,जिसमे नव-निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सक्ती द्रौपती कीर्तन चंद्रा, सुशीला सिन्हा (जिला पंचायत सदस्य ), अनुसुइया बंजारे (सरपंच हसौद), उर्वशी खेम साहू (सरपंच परसदा) तथा विद्यालय परिसर में निवास करने वाले कर्मचारियों की गृहणियों का सम्मान किया गया |

विद्यालय प्राचार्य ए. बी.सक्सेना द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | इस अवसर पर पूर्व विधायक केशव चन्द्रा की गरिमामय उपस्थिति रही जिनके द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया और बताया गया की “नारी समाज रूपी-रथ का एक मजबूत पहिया है जिसके बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते” वहीं विद्यालय में आयोजित बाल-संसद के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया | विशिष्ट महिला अतिथियों ने विद्यालय में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरुष्कृत किया और बच्चों को सम्बोधित करते हुए समाज में महिलाओं की महत्ता और भूमिका के बारे में बताया |

हसौद सरपंच अनुसुइया बंजारे ने कहा की स्त्री का जीवन कठिन चुनौतियों का जीवन है और वह घर के भीतर और बहार दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों बखूबी निभाती है | जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा ने कहा की महिलाएं बहुत सहनशील होती है | उक्त साप्ताहिक कार्यक्रम का समन्वय वर्षा सिंह (टी.जी.टी. हिंदी), सुश्री तेजस्वी उत्तम (टी.जी.टी. गणित), तथा कल्पना बारीक़ (टी.जी.टी. ओडिया), और श्री के.के.पटेल (टी.जी.टी. विज्ञान) द्वारा किया गया | कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का प्रीति वर्मा (टी.जी.टी. शरीरिक शिक्षा) के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back