सक्ती @hemant-jaiswal :- ठाकुर देव मोहल्ला किकिरदा में 19 फरवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक महाज्ञान का शुभारंभ होगा।जिसमें कथावाचक रघुनाथ दास महाराज महाराज टाटीघाट, चित्रकूट धाम होगे। कथा का समय दोपहर दो बजे से हरि कृपा तक भक्तिमय वातावरण में श्रीमद्भागवत पुराण की रसधारा बहेगी।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार किकिरदा के ठाकुर देव मोहल्ला में 19 फरवरी को कलश यात्रा तत्पश्चात वेदी पूजन देव आह्वान के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य , गोकर्ण उपाख्यान की कथा होगी। वहीं 20 फरवरी को श्री सुकदेव जन्म,परिक्षित जन्म, 21 को बराह अवतार,कपिलावतार, 22 को धुव चरित्र,प्रहलाद चरित्र,23 को वामन अवतार, श्रीराम जन्म,कृष्ण जन्म, 24 को कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी,गोवर्धन पूजा, रुखमणी विवाह, 25 को सुदामा चरित, परीक्षित मोक्ष,कथा विश्राम, 26 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा विसर्जन के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक महायज्ञ का समापन होगा। वही आयोजन को लेकर ठाकुरदेव मोहल्ला समिति के लोग जुटे हुए हैं।