
*जिला पुलिस बल गरियाबंद की स्पेशल टीम की कार्रवाई।*-
*21,00,000 रुपये (इक्कीस लाख रुपये) बरामद*- *घटना में शामिल 02 आत्मसमर्पित महिला कैडर एवं 01 नव आरक्षक गिरफ्तार*
दिनांक 31/10/2026 को सूचना मिली कि थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम राजाडेरा के पहाड़ी क्षेत्र में तीन संदिग्ध लोग भ्रमण कर रहे हैं। सूचना पर जिला गरियाबंद की स्पेशल टीम को राजाडेरा जंगल की ओर रवाना किया गया। ग्राम राजाडेरा के समीप पहाड़ी के पास दो महिला और एक पुरुष एक काले रंग का बैग पकड़कर आते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ पर पहचान हुई:
*1.* सिंगे उर्फ रोशनी पिता माड़वी सुक्का, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गामगुलावर, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा (आत्मसमर्पित महिला नक्सली)
*2.* बुदरी मुचाकी उर्फ सोनी पिता कोसा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम एटेगट्टा, थाना एर्राबोर, जिला सुकमा (आत्मसमर्पित महिला नक्सली)
*3.* नोहर मरकाम पिता हरिचंद, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भूतबेड़ा, थाना शोभा – जिला गरियाबंद का नव आरक्षक
उनके पास रखे काले बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर टिफिन में 500-500 रुपये के नोट, कुल 21 लाख रुपये बरामद हुए।
सरेंडर नक्सलियों द्वारा पुनः प्रतिबंधित नक्सली गतिविधि के क्रियान्वयन के लिए आपराधिक षड्यंत्र कर अवैध वसूली की राशि को कब्जे में रखने के साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 308(2), 61(2) BNS एवं धारा 17, 18, 20, 38, 40 UAPA के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
