
*देवभोग / गरियाबंद।* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री एवं युवा नेता *तनसिंह माझी* ने बिंद्रानवागढ़ के कांग्रेस विधायक *जनक राम ध्रुव* पर विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
श्री माझी ने कहा कि विधायक निष्क्रियता के मामले में प्रदेश में अव्वल हैं। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर रहते हैं। जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि विधायक हमारे लिए कुछ करेंगे, लेकिन विधायक जी इस इरादे से परे हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई गति देखने को मिली है, लेकिन बिंद्रानवागढ़ विधानसभा आज भी मूलभूत सुविधाओं और जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष कर रही है।
सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय विधायक की निष्क्रियता पर आरोप जता रहे है
