सूरज बीसी गरियाबंद

विवरण- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों में स्कूली बच्चों के लिए निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व से परिचित कराना, उनमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिए। बच्चों के द्वारा सायबर, यातायात पर निबंध लेखन किये वही पानी बचाव व जंगल बचाव पर चित्रकला के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किये। निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किये। अच्छी प्रदर्षन करने वाले बच्चों को मनोबल बढ़ाने के लिए पुस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back