
सूरज बीसी गरियाबंद
सुरक्षा के मद्देनजर गरियाबंद पुलिस की पहल अवैध प्रवासियों की पहचान और किरायेदार सत्यापन के लिए सरपंचों व कोटवारों की ली गई बैठकअपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और बाहरी संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाया अभियान।
* ग्राम स्तर पर कोटवार और सरपंच देंगे नए आने वाले लोगों की पल-पल की जानकारी।*
मकान मालिकों को ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन कराने की अपील।*
गरियाबंद:जिला पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थानीय कोटवारों और ग्राम सरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान करना तथा बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों का शत-प्रतिशत रिकॉर्ड खंगालना है।कोटवारों और सरपंचों को दिए गए सख्त निर्देश।बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने सरपंचों और कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर सजग प्रहरी की भूमिका निभाएं। गांव या वार्ड में जिविकोपार्जन, मजदूरी या अन्य व्यवसाय के सिलसिले में बाहर से आकर बसने वाले हर नए नागरिक की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध नजर आता है या उसके पास वैध पहचान पत्र नहीं है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को मुहैया कराई जाए।बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर होगी कानूनी कार्रवाईपुलिस विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में कई लोग किराये के मकानों में निवासरत हैं। बाहरी व्यक्तियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच और वर्तमान गतिविधियों की निगरानी कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी मकान मालिकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने किरायेदारों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएं। इसके लिए वे पुलिस के ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी किरायेदारों का आसानी से सत्यापन करा सकते हैं। नियम का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जनता से सहयोग की अपीलगरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गृहस्वामियों से अपील की है कि वे इस सुरक्षा अभियान में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। जिले को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाए रखने के लिए हर एक जागरूक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी थाना प्रभारी को सूचित करें।
