भारत सरकार और राज्य मौसम विभाग (IMD) ने अब प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को तुरंत सचेत करने के लिए ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ शुरू किया है। इसके तहत बिना इंटरनेट के भी सीधे मोबाइल नेटवर्क के जरिए ऐसा फ्लैश मैसेज स्क्रीन पर पॉप-अप होता है, जिसमें तेज बीप या वाइब्रेशन की आवाज आती है।* छत्तीसगढ़ मौसम केंद्र (रायपुर) के अनुसार, वर्तमान में राज्य के दक्षिणी हिस्सों (जैसे बस्तर और गरियाबंद) में तीव्र प्री-मानसून वेदर सिस्टम सक्रिय है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से यह तात्कालिक (Nowcast) चेतावनी सीधे प्रभावित क्षेत्र के मोबाइल टावरों से जुड़े हैंडसेट्स पर भेजी गई है।* सरकार द्वारा भेजे गए इस अलर्ट का उद्देश्य घबराना नहीं, बल्कि सतर्क करना है। ऐसे संदेश मिलने पर तुरंत सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें, बिजली के उपकरणों को बंद कर दें और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों या कमजोर होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें

अगले 3 घंटों में बस्तर और गरियाबंद के कुछ अलग-थलग स्थानों पर बारिश और सतही हवा (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ गंभीर आंधी आने की संभावना है। इस मैसेज से ना घबराए हाई अलर्ट है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back