डोलकुमार निषाद@डभरा:- क्षेत्र में बीमा एवं वित्तीय सेवाओं को नई दिशा देने जा रहे श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय डभरा के भव्य शुभारंभ समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता बिलासपुर श्री कमलकिशोर पटेल की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

समाजसेवा, जनहित के मुद्दों और कानून के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्री कमलकिशोर पटेल लगातार आम जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। सवती क्षेत्र सहित पूरे अंचल में उनकी लोकप्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए आयोजन समिति ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन से युवाओं एवं ग्रामीणों को वित्तीय सुरक्षा और बीमा जागरूकता को लेकर नई प्रेरणा मिलेगी।
डभरा खरसिया रोड स्थित नवीन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ जोन के असिस्टेंट बिजनेस हेड एस.पी. राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं अंबिकापुर, रायगढ़, खरसिया, सारंगढ़ एवं घरघोड़ा सहित विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रबंधक भी समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम शनिवार 23 मई 2026 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
शाखा प्रबंधक लोचनप्रसाद पटेल ने बताया कि श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय के प्रारंभ होने से डभरा एवं आसपास के लोगों को बीमा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। समारोह के पश्चात सभी अतिथियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था भी रखी गई है।
