गरियाबंद : । राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय टेलीफोनिक बैठक हाल ही में संपन्न हुई, जिसमें आगामी संत समागम और राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अनिवार्य बैठक आयोजित की जाएगी ,और कार्यसमिति का गठन किया जाएगा।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे, प्रदेश प्रभारी सरजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवकरण मरकाम, प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र दुबे, बस्तर संभाग प्रभारी भूपेंद्र चंद्राकर एवं जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्राची चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे और प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी की सलाह पर आगामी रविवार 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक रखी गई है। यह बैठक नया सर्किट हाउस, लाभरा (महासमुंद) में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।इस बैठक में आगामी संत समागम और राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ -साथ कार्यक्रम की जिम्मेदारियों के लिए कार्यसमिति का गठन भी किया जाएगा।राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक 8 मार्च को दोपहर 2 बजे नया सर्किट हाउस लभरा, महासमुंद में आयोजित होगी, जिसमें महिला दिवस के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back