जांजगीर-चांपा :- होली की पूर्व संध्या जिला पंचायत सभापति श्रीमति मोहनकुमारी साहू द्वारा अपने कार्यालय में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया । इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमति मोहनकुमारी साहू ने पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने रंगों के इस त्योहार को प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया। साथ ही लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।इस अवसर पर पत्रकार दुर्गाप्रसाद डडसेना,जीवनलाल साहू,राघवेन्द्र पांडेय,सुरेश कर्ष,हेमंत जायसवाल,भाजपा नेता सद्दाम हुसैन,मणी कश्यप सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back