रायपुर|
छत्तीसगढ़ी माटी से निकली आवाज़ ने अब पूरी दुनिया में गूंज मचा दी है। छत्तीसगढ़ फ़िल्म और संगीत जगत के सुपरस्टार गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई इंडिपेंडेंट छत्तीसगढ़ी सिंगर नहीं कर पाया।
नितिन दुबे ने अपने यूट्यूब चैनल “Nitin Dubey Official” पर 500 मिलियन (50 करोड़) से ज़्यादा व्यूवरशिप पूरी कर ली है। इसी के साथ वे अपने निजी चैनल पर 50 करोड़ व्यू पाने वाले पहले इंडिपेंडेंट सीजी सिंगर बन गए हैं। यही नहीं, नितिन दुबे अब यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले छत्तीसगढ़ी सिंगर भी बन चुके हैं।

रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड… नितिन दुबे का नाम छत्तीसगढ़ी म्यूज़िक का ब्रांड
नितिन दुबे का सफर सिर्फ एक रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है। उनके नाम छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज हैं—
सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर वाले सीजी सिंगर
11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर के साथ नितिन दुबे छत्तीसगढ़ी सिंगर्स में यूट्यूब पर नंबर-1 बने हुए हैं।
अमेरिका से मिला गोल्डन प्ले बटन
16 जून 2024 को यूट्यूब अमेरिका की ओर से मिला गोल्डन प्ले बटन, जो छत्तीसगढ़ी सिंगर्स में सबसे पहले नितिन दुबे को मिला।
लगातार 5 साल टॉप पर
यूट्यूब आर्टिस्ट रिकैप रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 से लगातार 5 वर्षों तक नितिन दुबे अपने निजी चैनल से सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले इंडिपेंडेंट सीजी सिंगर रहे हैं।
सबसे हिट मेल सोलो सॉन्ग का रिकॉर्ड
2021 में रिलीज़ हुआ सुपरहिट गीत “रायगढ़ वाला राजा” (दो ऑफिशियल वीडियो मिलाकर) अब तक 75 मिलियन व्यू पार कर चुका है, जो छत्तीसगढ़ी मेल सोलो सॉन्ग में एक रिकॉर्ड है।
गायक + संगीतकार + हीरो = हिट मशीन
नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो एक ही गीत में गायक, संगीतकार और अभिनेता तीनों भूमिकाओं में नज़र आकर लगातार मिलियन क्लब हिट देते आए हैं।
रायगढ़ वाला राजा, चाँदनी, गोंदा तोला रे, हाय रे मोर कोचईपान, नीलपरी, मुनगाकाड़ी, तोर बारात जैसे ब्लॉकबस्टर गीत इसकी मिसाल हैं।
देश-विदेश में छत्तीसगढ़ी गीतों की गूंज
नितिन दुबे के गीत सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहे। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी उनके गीत खूब सुने और देखे जाते हैं।
तंज़ानिया के मशहूर इंफ्लुएंसर किली पॉल द्वारा नितिन दुबे के गीतों पर बनाए गए रील्स, खासकर “चँदा रे” पर बना वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ—जो बताता है कि छत्तीसगढ़ी संगीत अब ग्लोबल हो चुका है।
सम्मानों की लंबी फेहरिस्त
संगीत के क्षेत्र में नितिन दुबे को कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं—
छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान 2025
छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2023
गोल्डन प्ले बटन अवार्ड (YouTube USA)
रंगझांझर अवार्ड 2023 – बेस्ट प्लेबैक सिंगर
केलो धरोहर सम्मान
छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग 2022
साई श्री सम्मान, कला अनमोल रत्न, माटी रत्न सहित कई सम्मान

माटी से मंच तक… नितिन दुबे बने छत्तीसगढ़ी युवाओं की प्रेरणा
नितिन दुबे आज सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान बन चुके हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर मेहनत, टैलेंट और माटी से जुड़ाव हो—तो छत्तीसगढ़ से निकलकर भी दुनिया जीती जा सकती है।
