@avdhesh-tandan

धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3299 टोकन

  सक्ती, 05 जनवरी 2026// प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान जारी है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 126 केंद्रों में कुल 217854.44 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 126 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को धान खरीदी हेतु जिले के 126 उपार्जन केन्द्रों में 3299 टोकन जारी हुआ है। जिसमें  16031.35 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 9425.20 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back