जांजगीर-चांपा :- उपपंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय ने बम्हनीडीह विकासखंड के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गये धान का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि साफ-सुथरे धान की खरीदी करें। किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाये।

उपपंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय ने धान उपार्जन केन्द्र करनौद,पोडीशंकर,लखाली सहित विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां किसानों से खरीदकर रखे गये धान का भौतिक सत्यापन कराया।। वहीं धान खरीदी केन्द्र करनौद में निरीक्षण के दौरान आवक रजिस्टर,तौल पत्रक,रकबा समपर्ण कि जानकारी ली,वही किसानों द्वारा तौल कराये गये धानों का तौल कराकर देखा गया जिसमें तौल कि मात्र सही पाई गई। केन्द्र में 1309 किसान पंजीकृत है,जिनमें अभी तक 73 किसानों ने अपना धान बेचा है। यहां 2874 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।वही 62 किसानों ने रकबा समपर्ण किया गया।उपपंजीयक ने इस व्यवस्था पर संतोष जताया और उपस्थित कर्मचारियों को यही व्यवस्था आगे भी बनाये रखने के निर्देश दिये।

वहीं उपपंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय ने धान बेचने के लिये आने वाले किसानों को भी परेशानी न हो। उनके लिये पेयजल और छायादार स्थान की व्यवस्था बनाने हेतु भी निर्देश दिये।
किसानों को टोकन कि दी जानकारी
वहीं उपपंजीयक मंजू पाण्डेय ने उपस्थित किसानों को टोकन कि जानकारी दी जिसमे 2 हेक्ट. रकबा से कम होने पर 1 टोकन,5 हेक्ट रकबा का 2 टोकन,10 हेक्ट से ऊपर के किसानो को 3 बार टोकन जारी होने कि जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान सहकारिता निरीक्षक विभ कश्यप,प्रभारी समिति के कर्मचारी संस्था प्रबंधक रथलाल डडसेना,आपरेटर रविशंकर जलतारे,विक्रेता हेमंत जायसवाल,चौकीदार राजेन्द्र जांगड़े,भृत्य शिवशंकर देवांगन किसान पवेन्द्र केवट,दुर्गाप्रसाद डडसेना सहित लोग उपस्थित रहे।
