जांजगीर-चांपा @hemantjaiswal :- पर्ची वाले बाबा का करनौद में 6 नंवबर से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा वाचक पं.अजय उपाध्याय लोगों को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। वही 4 दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जायेगा, कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डडसेना परिवार जूट गया है।

बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनौद के सरपंच रेवती शैलेन्द्र डडसेना के निवास में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा जिसमें 6 नंवबर से 13 नंवबर तक संगीतमय श्रीराम कथा एवं 14 नंवबर को सहस्त्रधारा, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक व्यास महाराज पर्ची वाले बाबा पं. अजय उपाध्याय के द्वारा अमृतमय कथा का रसास्वादन कराया जाएगा।
चार दिवसीय लगेगा दिव्य दरबार,श्रद्धालू होगे शामिल
वहीं पर्ची वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध पं.अजय उपाध्याय द्वारा चार दिवसीय दिव्य दरबार 8,10,12,13 नंवबर को लगाया जायेगा जिसमें लोगों का नि:शुल्क पर्चा बनाया जायेगा।
