जांजगीर-चांपा @hemant-jaiswal :- चेन हार्वेस्टर लोड टैक्टर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाईक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक के हाथ में गंभीर चोट आया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मडवा निवासी सखाराम डडसेना अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाईक में ससुराल बम्हनीडीह से घर मडवा जा रहे थे ग्राम सिलादेही मेनरोड पहुंचे थे कि बिर्रा से केरा तरफ जा रही जानडियर टैक्टर जिसमें चेन हार्वेस्टर लोड था के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पुर्वक वाहन चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे तीनों को चोट लगने से घायल हो गये है,वही एक युवक मुकेश डडसेना के बांये हाथ में कंधे से लेकर कोहनी तक बहुत ज्यादा चोट लगने से खून बह रहा था जिसकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटनाकारित वाहन को बिर्रा पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back