पुरानी रंजीश को लेकर अभद्र टिप्पणी एवम माता जर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का लेटर पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ लामबन्द हुए साहू समाज,,साहू समाज के लोगो ने किया चिल्फ़ी थाने के सामने चक्का जाम

चिल्फ़ी थाना क्षेत्र के निवासी प्रभात साहू एवं साहू समाज के लोगों के द्वारा चिल्फी थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई गई कि लीलापुर गांव के निवासी प्रहलाद शर्मा के द्वारा प्रभात साहू को एक चिट्ठी पोस्ट की गई है जिसमें प्रहलाद शर्मा पिता मोहन शर्मा के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौच एवम जान से मारने की धमकी दी गई है साथ ही भक्त माता कर्मा के खिलाफ भी अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है जिसकी शिकायत साहू समाज के द्वारा चिल्फ थाने में की गई। साथ ही आरोपी प्रहलाद शर्मा की गिरफ्तारी की मांग साहू समाज के द्वारा की जा रही है। आपको बता दे की साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में पिछले 4 घंटे से चिल्फी थाने के सामने जमा है जिनके द्वारा लगातार आरोपी प्रहलाद शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तारी नहीं की गई है जिसके कारण गुस्साए साहू समाज के लोगों ने चिल्फ थाने के सामने चक्का जाम कर दिया है जिससे लोरमी पंडरिया सड़क आवागमन प्रभावित हो रहा है जानकारी यह भी मिली है कि आरोपी प्रहलाद शर्मा आदतन बदमाश है जिसके खिलाफ चिल्फी थाने में भी कई मामले दर्ज है जिसको लेकर भी साहू समाज के द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है। साहू समाज के लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए बड़ी संख्या में लोरमी थाना एवं चिल्फ थाना की पुलिस बल चिल्फी थाने पर मौजूद है साथ ही लोरमी टीआई अखिलेश वैष्णव एवं चिल्फी थाने के टीआई हरीश साहू के द्वारा साहू समाज के लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है कि आरोपी प्रहलाद शर्मा की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back