लोरमी — मुखबिर की सूचना पर लोरमी पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे का अवैध परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आपको बता दे की लोरमी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम पैजानिया के पास कुछ लोगों के द्वारा मोटरसाइकिल पर गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस टीम बनाकर ग्राम पैजानिया पहुँची जहां नहर के पास घेराबंदी कर तीन आरोपी गणेश रजक अभिजीत और विद्यानंद को मादक पदार्थ गांजे क मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा।जिनके कब्जे से करीब 3 किलो गांजा और मोटरसाइकिल बरामद किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ लोरमी पुलिस ने धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back