सुरज बीसी गरियाबंद

*धमतरी, 11 सितंबर 2026**छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दो सगे भाइयों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयनित होकर पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

*मामला मगरलोड ब्लॉक के दुधवारा गांव का है। यहां के रहने वाले पवन नेताम (22) और नकुल नेताम (19) का एक साथ CRPF में चयन हुआ है। दोनों राजाराम नेताम के बेटे हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार गांव लौटने पर ग्रामीणों ने दोनों भाइयों का जोरदार स्वागत किया।*गांव वालों ने फूलों से सजी दो गाड़ियों में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया। 7 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाकर शामिल हुए।

डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर लोग नाचते-झूमते रहे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए मगरलोड से दुधवारा तक रैली पहुंची। जगह-जगह आरती उतारी गई और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। घर पहुंचने पर माता-पिता ने आरती उतारकर दोनों बेटों को आशीर्वाद दिया।*सुबह दौड़, दिन में मजदूरी और शाम को तैयारी**

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। दोनों भाई अपने पिता के साथ कुली और मिस्त्री का काम करते थे। दूसरों के मकान बनाने में सीमेंट-ईंट ढोने और निर्माण कार्य में मदद करने के साथ वे सेना में भर्ती की तैयारी भी करते रहे।

*रोज सुबह 5 बजे उठकर 5 किलोमीटर दौड़, फिर पढ़ाई, और सुबह 9-10 बजे से शाम तक मजदूरी – इसके बाद रात में फिर से भर्ती की तैयारी। इसी जज्बे ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। दोनों भाइयों की कहानी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back