
सुरज बीसी गरियाबंद
*कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आज बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तृतीय चरण के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।*शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका जमीनी संगठन है। *

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के मुद्दों – महंगाई, बेरोजगारी, किसान और आदिवासियों के हक की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने और आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।..
.*इस अवसर पर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
