सक्ती /हसौद/@avdhesh-tandan: सक्ती जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने बीते शाम 6 बजे के करीब जानकारी के अनुसार अपने सरकारी आवास/कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back