डोलकुमार निषाद जांजगीर-चाम्पा/बम्हनीडीह-: नगर पंचायत बम्हनीडीह में भाजपा की प्रचंड जीत ने यह साफ कर दिया कि जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रमेश डनसेना की ऐतिहासिक जीत तथा 15 में से 11 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की विजय ने भाजपा खेमे में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

इस शानदार जीत को भाजपा की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और संयोगिता सिंह जूदेव के सक्रिय जनसंपर्क का परिणाम माना जा रहा है। चुनाव परिणामों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बम्हनीडीह की जनता ने भाजपा के विकास मॉडल और जनहितकारी सोच को समर्थन दिया है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा-“यह जीत बम्हनीडीह की जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के संकल्प की जीत है। जनता ने भाजपा की नीतियों और सुशासन पर मुहर लगाई है। हम जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का कार्य करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि बम्हनीडीह नगर पंचायत अब विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा, और भाजपा की टीम जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए संकल्पित है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ और संयोगिता सिंह जूदेव के बढ़ते प्रभाव का भी संकेत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back