डोलकुमार निषाद@डभरा-:- विकासखंड डभरा में स्वस्थ पंचायत योजना और समुदाय आधारित निगरानी कार्यक्रम के तहत “स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद” का आयोजन अग्रसेन भवन डभरा में किया गया..।

सम्मेलन का उद्देश्य ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी समस्याओं को सामने लाना तथा उनके समाधान के लिए समुदाय और शासकीय विभागों के बीच संवाद स्थापित करना रहा..।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरूणा महेंद्र सिदार ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मितानिन, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर दिया गया। वहीं अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी और निगरानी से शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव है।
इन जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य शांति ताराचंद साहू, प्रियंका आलोक पटेल, सरोज उनसेना, नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, उपाध्यक्ष लीलाम्बर सिंह जगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अंजू संजू पटेल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन मितानिन कार्यक्रम के स्वस्थ पंचायत समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और मितानिन प्रशिक्षकों द्वारा मितानिनों के सहयोग से किया गया। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव सामने आए..।
