डोलकुमार निषाद@डभरा-: सक्ति कमल किशोर पटेल ने ग्राम बड़े रबेली में प्रस्तावित शासकीय शराब दुकान के विरोध में उठी ग्रामीणों की मांग पर सहयोग का आश्वासन दिया है।ग्राम बड़े रबेली में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास शासकीय शराब दुकान खोले जाने की सूचना मिलते ही करीब 800-900 माता-बहनों और बुजुर्गों ने इसका कड़ा विरोध जताया।ग्रामीणों

का कहना है कि विद्यालय के समीप शराब दुकान खुलने से बच्चों के भविष्य और सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।ग्रामीणों ने मांग की है कि शराब दुकान को या तो तत्काल बंद किया जाए या ग्राम से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएइस

संबंध में जिला पंचायत सक्ति के उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और प्रशासन स्तर पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सामाजिक वातावरण सर्वोपरि है तथा जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगाग्रामीणों

ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।फिलहाल प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back