
देवभोग – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इकाई देवभोग द्वारा ‘युवा दिवस सप्ताह’ के उपलक्ष्य में शहीद भीष्म कुमार यदु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मड़ागांव में एक भव्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वामी जी के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से अवगत कराना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शीतला पांडे उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्राचार्य एम.आर. सांडिल्य ने शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद यादव ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अभाविप गरियाबंद के पूर्व जिला संयोजक रंजन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन देवभोग इकाई के नगर मंत्री योगेश निधि, कार्यक्रम संयोजक व नगर सह मंत्री तेजेश बिसी और तोषण दास के नेतृत्व में किया गया। प्रश्नोत्तरी के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक, अभाविप के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
