रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके मेलोडी किंग नितिन दुबे हर साल अपने प्रशंसकों के लिए नया गाना लेकर आते हैं। लगातार नए प्रयोग, मधुर आवाज़ और लोक संस्कृति से जुड़े गीतों की वजह से नितिन दुबे की हर प्रस्तुति दर्शकों के बीच खास जगह बना लेती है।
साल 2026 की शुरुआत भी नितिन दुबे ने अपने नए एल्बम ‘तुमा के चानी’ के साथ की है। इस एल्बम में नितिन दुबे के साथ मेलोडी क्वीन शर्मिला विश्वास नजर आएंगी। यह एल्बम प्यार, लोक रंग और आधुनिक संगीत का बेहतरीन संगम माना जा रहा है।

इस एल्बम में गीतकार बुधराज चौहान के शब्दों को नितिन दुबे के संगीत ने और भी प्रभावशाली बना दिया है। एल्बम का निर्देशन राम यादव ने किया है, वहीं कैमरे की जिम्मेदारी अभिजीत भारती ने संभाली है। खास बात यह है कि इस एल्बम के निर्माता भी स्वयं नितिन दुबे हैं।
हर साल नया गाना रिलीज़ करना नितिन दुबे की पहचान बन चुकी है। यही वजह है कि उनके फैंस पूरे साल उनकी अगली प्रस्तुति का इंतजार करते हैं। ‘तुमा के चानी’ 7 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों को एक बार फिर नितिन दुबे की इस नई पेशकश से बड़ी उम्मीदें हैं।
