
*भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व जिला महामंत्री श्री मुरलीधर सिन्हा जी को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बने*गरियाबंद – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश सह–संयोजक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।खीर यादव, भानु प्रताप राजपूत, प्रकाश सोनी, गजानन नागेश, आकाश तिवारी,नवीन सिन्हा ,आयुष सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने श्री मुरलीधर सिन्हा के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, निष्ठा एवं वर्षों का अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने आशा जताई कि सिन्हा अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण और ऊर्जा के साथ करेंगे।प्रदेश स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी मुरलीधर सिन्हा के संगठनात्मक कौशल और कार्यकुशलता का परिणाम है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं की हैं।
