भारतीय जनता पार्टी मंडल अड़भार के महामंत्री बने विजय धिरहे

अडभार। नवीन जिला सक्ति भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गवेल की अनुशंसा पर भाजपा मंडल अड़भार के मंडल अध्यक्ष श्री जिवेंद्र गवेल के मंडल कार्यकारणी की विस्तार की जिसमें विजय धिरहे को भाजपा मंडल अड़भार के महामंत्री नियुक्त किया गया मंडल अड़भार महामंत्री बनाए जाने पर विजय धिरहे ने उच्च पदाधिकारियों और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने पद का सही तरीके से निर्वहन करने की बात कही और विजय धिरहे को मंडल अड़भार महामंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने उनको बधाई दिया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए इस अवसर पर विजय धिरहे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस पद का मुझे दायित्व दिया है उस पद का मै भारतीय जनता पार्टी के हित के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back